बिजली के जर्जर तारों से दुर्घटना की आशंका, जिम्मेदार बेखबर
चंदौली, जून 28 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों, बस्तियों और मुख्य मार्गों के किनारे बिजली के तार खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहे हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभों के सपोर्ट के लिए लगाए जाने वाले तारों को पेड़ों से बांध दिया गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग इन खामियों को दूर करने की पहल नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान लटकते तार कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। या इनमें करंट उतर सकता है। जिससे राहगीरों और किसानों की जान पर खतरा बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, पशुपालक और खेतों में काम करने वाले किसान रोजाना इन जानलेवा तारों के नीचे से गुजरने को मजबूर हैं।
सुरक्षा की कमी क्षेत्र में लगातार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.