गया, मई 18 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथखाप पंचायत अंतर्गत कठवारा गांव में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घर पर करकट चढ़ा रहा एक युवक 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान कठवारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र सुरंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुरंजन कुमार अपने घर की छत पर करकट लगा रहा था। इसी दौरान घर के सामने से गुजर रहे हाई वोल्टेज 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और छत पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है। घटना के बा...