बिजली के खम्भों को तोड़कर ट्रक पलटा, 20 गांवों की बिजली गुल
रायबरेली, मई 14 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। जिले के बछरावां थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इससे करीब 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लालगंज मार्ग पर अग्निशमन केंद्र के पास गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक बिजली के चार खंभों को तोड़ने के बाद पलट गया। इस हादसे में चालक व क्लीनर बाल बाल बच गए। हालांकि खंभे टूटने से सुदौली फीडर से जुड़े लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूत्रों ने बताया कि कबरई से गोरखपुर गिट्टी लाद कर जा रहा ट्रक जैसे ही बछरावां- लालगंज मार्ग पर बन्नावां गांव के आगे अग्निशमन केंद्र के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित हो गया और उसने 11 हजार बिजली लाइन के चार खंभों को टक्कर मारते हुए सामने पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल बाल बच गए । खंभे टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.