बाराबंकी, फरवरी 26 -- मसौली। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुरवा निवासी बिसम्भर (24) पुत्र करन गुरुवार की शाम शारदा सहायक डबल नहर की पटरी पर लगे विद्युत उपकेन्द्र त्रिलोकपुर के 11000 वोल्ट की लाइन वाले बिजली के खम्भे पर चढ़ गया। बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिर हाल घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...