कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभों पर लटकते केबुल और इंटरनेट तारों का जंजाल अब एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। यह अव्यवस्थित तार कभी भी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर प्रखंड मुख्यालय के बाजार, चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों तक बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटके तार साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। कई स्थानों पर ये तार टूटकर सड़कों पर गिरे हुए हैं, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से बाजार क्षेत्रों और व्यस्त चौराहों पर झूलते केबुल तार न केवल दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं, बल्कि यातायात में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। बरसात के मौसम में इन तारों से खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि गीले तारों में करंट फैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.