रिषिकेष, जुलाई 24 -- कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने मुनिकीरेती पहुंचीं। उन्होंने मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों और बिजली-पानी व पथ-प्रकाश की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर निकायों और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में बिजली के खंभों व स्ट्रीट लाइटों का सेफ्टी ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...