मऊ, मार्च 5 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र नेवादा गोपालपुर के पुरवा हढ़ई में दो महीने से बिजली का पोल गिरा पड़ा है। इससे लोग दहशत में जी रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। मधुबन तहसील क्षेत्र नेवादा गोपालपुर के पुरवा हढ़ई में पोल गिरा रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बिजली पोल एक घर के शौचालय की सीट पर गिरा पड़ा है, जिससे परिवारजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। इस संबंध में क्षेत्र के रामआलम, वीर बहादुर, महावीर, मगरू, पप्पू लाल का कहना है कि विद्युत निगम के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। इस बाबत मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि नया ...