फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। संकिसा रोड पर शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी सांसे थम गयी थीं। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। मेरापुर थाने के अछरौड़ा निवासी मोहनलाल राजपूत अपने गांव के ही कमलेश के साथ कार से कमालगंज क्षेत्र में एक दावत में शामिल होने गये थे। दावत से देर रात घर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार संकिसा रोड पर बहादुर नगला के पास पहुंची तभी कार असंतुलित होकर बिजली खंभे से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी। कार इतनी जोर से पेड़ से टकराई कि उसके अगले हिस्से के परखचे उड़ गये। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। लेकिन जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.