देवघर, दिसम्बर 17 -- मधुपुर। पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव विमल कुमार चौधरी ने छह लोगों पर बिजली के खंभे में बांधकर मारपीट कर गले से सोने का लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामले में पनियारा गांव निवासी रंजन दास, विजय भारती, विष्णु दास, कारू दास, संदीप दास व कन्हैया दास को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि अपने फुफेरा भाई के साथ बहन के विवाह के आवश्यक खर्च जुटाने देवघर गए थे। वहां से पैसे लेकर गांव लौट रहे थे। उसी बीच पनियारा पुल के पास सभी आरोपी बैठे हुए थे। जिक्र है कि सभी आरोपी साइबर अपराध प्रवृति का है। आरोप है कि उनलोगों ने बाइक रोककर चाबी निकाल ली। गाली-ग्लौज करते हुए बिजली खंभे में बांध दिया। उसके बाद मारपीट कर गले से 26 हजार रुपए मूल्य का सोने की लॉकेट नोच लिया है। पुलिस...