जौनपुर, मार्च 21 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर पांडेयपुर गांव के समीप गुरुवार की रात में पशुओं से बचने के चक्कर में खंभे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजहनियां गांव निवासी 41 वर्षीय महेंद्र गौड़ सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर समहूती गांव में एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात को वापस लौट रहे थे। बाइक से घर आते समय सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर पाण्डेयपुर गांव के समीप अचानक रास्ते में एक छुट्टा जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में महेंद्र गौड़ का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ह...