हाजीपुर, मई 21 -- महुआ, एक संवाददाता पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बरडीहा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। लोग उसे इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक 64 वर्षीय अशरफ मियां पातेपुर थाना क्षेत्र के अम्मामौरी गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि अशरफ मियां अपनी पंक्चर बनाने वाली दुकान पर बाइक से जा रहे थे। इस बीच उक्त जगह पर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गए। टक्कर तेज होने के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई। बिजली के खंभे से टकराने और मौत की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और पार्थिव शरीर को ल...