रायबरेली, अप्रैल 21 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-सेमरी मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगंवा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले उमेश द्विवेदी पुत्र रामकृष्ण द्विवेदी अपनी पत्नी नंदिता द्विवेदी के साथ कार से हथिगंवा मजरे भीतरगांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी बीच उक्त मार्ग पर बसिगंवा मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- भीतिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक दुर्घटना में दंपति घायल घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों व उनके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.