सीतामढ़ी, मार्च 11 -- परिहार। परिहार-सीतामढ़ी मुख्य पथ में क्षेत्र के परिहार स्थित परिहार दक्षिणी पंचायत के पटिया टोला में बिजली के खंभे से चार पहिया वाहन टकरा गया। दुर्घटना में किसी की चोट या हताहत की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार पटिया टोला के टर्निंग के समीप सीतामढ़ी से परिहार तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो ने बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा गाड़ी के ऊपर गिरने से गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची परिहार थाना की पुलिस ने बिजली के लाइन काटकर सड़क पर गिड़े खंभा व गाड़ी को हटाया। इससे आवागमन प्रभावित नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.