मथुरा, मार्च 13 -- थाना जैंत के अंतर्गत गांव रामताल से नगला कीकी रोड पर बुधवार देर रात अचानक अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बस रोड किनारे खंभे में टकरा गयी। घटना में दो लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि बिजली के तार बस पर नहीं गिरे, वरना बस में करंट आ जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार देर रात बस चालक खूबी नगला, महावन से बारात वापस लेकर गांव बसई खुर्द, सेही, शेरगढ़ लौट रहा था। रात करीब एक बजे नगला रामताल चौराहे से नगला कीकी की ओर जाने वाले मार्ग पर देवी आटस मोड़ के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित 33 हजार केवी की लाइन के डबल पोल से टकरा गई। भिडंत होते ही बस सवार बरातियों में चीखपुकार मच गयी। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। आसपास के लोग बचाव कार्य में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.