गाजीपुर, अप्रैल 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोटवा-लट्ठूडीह मार्ग पर सुरनी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम को तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लालगंज छावनी निवासी संजय राजभर अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए गांव के ही 50 वर्षीय धीरेंद्र खरवार को बाइक से लेकर रिश्तेदारों के यहां जा रहा था। शादी का कार्ड बांटते हुए शाम को वे दोनों बाइक पर सवार होकर बलियरिया से आगे कोटवा की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सुरनी मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे में जोरदार ढं...