बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
अमरोहा, अप्रैल 24 -- गजरौला, संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बहन भी गंभीर घायल हो गई। बहन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक के शव को परिजन घर ले गए। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुरा निवासी 18 वर्षीय रामू पुत्र सुबोध परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वह दो दिन पहले बहन सोनम को साथ लेकर बाइक से रहरई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोनों गुरुवार दोपहर बाइक से दिल्ली वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गजरौला में सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। हादसे की वजह रामू को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.