बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित टकराई कार, पांच घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पूरनपुर। पीलीभीत हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।शनिवार रात एक कार पूरनपुर से पीलीभीत जा रही थी। पीलीभीत हाईवे पर छीना मैरिज पैलेस के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे किनारे मौजूद बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि बिजली पोल टूट गया। बिजली के तार हाईवे पर गिर गए और उनमें चिंगारी निकलने लगी। जानकारी लगते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बिजली अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.