समस्तीपुर, जनवरी 24 -- पूसा। बंगरा गांव के निकट बिजली के खंभे से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत के वार्ड 8 निवासी सुखदेव राम का पुत्र नवल राम बताया गया है। लोगों ने बताया कि मृतक बिजली व नल-जल का कार्य करता था। बिजली ठीक करने के लिए किसी व्यक्ति ने उसे बुलाया था। इसको लेकर वह बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इस दौरान बिजली ठीक कर ही रहा था कि बिजली के झटके से पोल से सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के संजीव कुमार सिंह समेत सगे-संबंधी व आसपास के काफी लोग अस्पताल व उसके आवास पर पहुंच गये। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना पर बंगरा पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.