गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत छतरपुर गांव के बिंद टोला में बुधवार को बिजली के खंभे से गिरकर 24 वर्षीय अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसराजपुर गांव का रहनेवाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि अनिल अपने इलाके के अन्य मजदूरों के साथ जिले में बिजली का काम कर रही एनसीसी कंपनी में बतौर मजदूर काम करता है। बुधवार को बिंद टोला में अनिल काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। उसी दौरान वह नीचे गिर गया। उससे वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.