सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। चिल्हिया क्षेत्र के गौरा बाजार जाने वाले मार्ग के मोड़ पर बिजली का पोल जर्जर अवस्था में खड़ा है। पोल की जर्जर हालत को लेकर कई लोगों ने विभाग से शिकायत की बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। दरअसल, चिल्हिया क्षेत्र के पल्टा देवी मार्ग से ही गौरा बाजार की ओर सड़क मार्ग कटा है। इसी मार्ग के मोड़ पर मद्धेशिया भोजनालय के सामने बिजली का लोहे का पोल खड़ा है। इस पोल में जमीन के ऊपरी हिस्से में जंग पकड़ लिया है। इससे पोल धीरे-धीरे ऊपरी हिस्से में खोखला हो गया है। पोल कभी भी जमीन छोड़ सकता है। जबकि पोल से हाईटेंशन बिजली की सप्लाई दौड़ाई गई है। ऐसे में पोल के जमीन छोड़ने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन अनसुना कर दिया गया। स्थानीय निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.