उरई, जून 22 -- जालौन। संवाददाता मोहल्ला नया भवानीराम स्थित नहर कोठी रोड पर मंदिर वाली गली में बिजली के खंभे पर पेड़ की टूटी हुई डाल फंस जाने से लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग से जल्द डाल हटवाने की मांग की है।मोहल्ले के राजेंद्र, अनिल, राजेश आदि ने बताया कि मंदिर वाली गली में स्थित एक बिजली के खंभे और किबजली की लाइन पर पेड़ की टूटी हुई डाल आकर फंस गई है। कुछ दिनों यह डाल खंभे और तारों पर टिकी हुई है, जिससे कभी भी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान डाल के गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है और आसपास रहने वाले लोगों को भी खतरा हो सकता है। बताया कि गली से लोगों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसे में यदि डाल अचानक टूटकर गिरती है तो दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं ...