बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरने से गांवों में आपूर्ति ठप
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में गुरुवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण अलग-अलग इलाकों में 40 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई ट्रांसफार्मर भी गिर गए। सबसे अधिक नुकसान छायंसा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में हुआ, जहां करीब 15 बिजली के खंभे और 10 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके चलते शुक्रवार शाम तक कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे हजारों लोग परेशान रहे। हालांकि बिजली निगम की टीम ने मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, जो अभी जारी है। यह भी पढ़ें- धौलाना में आंधी-तूफान का तांडव: पेड़ और होर्डिंग्स गिरे, कई इलाकों में बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली थी। आसमान में काले बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.