नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। प्राधिकरण के बिजली विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सेक्टर-42 का दौरा किया। यहां अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को जल्द बिजली के खंभे लगवाने का आश्वासन दिया। सेक्टर-42 आरडब्ल्यूए के महासचिव बीसी प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली विभाग के महाप्रबंधक को समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया था। सेक्टर में कुछ नए विकास कार्य हुए हैं, वहां पर बिजली खंभे नही लगाए गए हैं। महाप्रबंधक के निर्देश पर मंगलवार को विभाग के अधिकारी पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.