बिजली के कारण झरिया के लोगों को दूसरे दिन भी नही मिला पानी
धनबाद, अप्रैल 22 -- झरिया क्षेत्र के लोग इन दिनों बिजली और पानी की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। पिछले 10 दिनों से जारी बिजली संकट ने न केवल लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है, बल्कि पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को भी पटरी से उतार दिया है। सोमवार शाम और मंगलवार को पूरे झरिया में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी, जिससे हाहाकार मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जामाडोबा आरएस फीडर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल रही। मंगलवार सुबह भी बिजली की लगातार आवाजाही (ट्रिपिंग) जारी रही। इस कारण जामाडोबा स्थित झमाडा का जल संयंत्र काम नहीं कर सका और पानी की पंपिंग पूरी तरह ठप रही। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल जूनियर इंजीनियर आशुतोष राणा ने बताया कि वर्तमान जल संकट का मुख्य कारण बिजली की अनियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.