बिजली के करंट से युवती अचेत
मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बहिरा पंचायत के बहिरा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से बहिरा गांव निवासी विनय सिंह की पुत्री खुशी कुमारी जख्मी हो गई। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि खुशी कुमारी पानी से भीगे हुए हाथों से इलेक्ट्रिक बोर्ड को हटा रही थी। इलेक्ट्रिक बोर्ड में बिजली का करंट प्रवाहित होने के कारण युवती इसकी चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉ. इकबाल शमशी ने उसका इलाज किया और उसे खतरे से बाहर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.