रुडकी, मार्च 18 -- सात दिन पहले बिजली के करंट से झुलसे 16 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार की ईद की खुशियां गम में बदल गईं। गाधारोणा गांव में सात दिन पूर्व 16 वर्षीय किशोर अहतशाम बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। उसकी हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे देहरादून के हायर सेंटर में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उसकी स्थिति में सुधार हो रहा था और उसने खाना-पीना भी शुरू कर दिया था। इससे परिवार में उम्मीद जगी थी और लोग ईद की तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन बुधवार सुबह अचानक किशोर की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की असमय मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.