जहानाबाद, मई 25 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक राकेश मांझी की सोमवार को मौत हो गई। वह गत 16 मई को बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जख्मी हो गया था। करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अरवल भेजा गया था। जहां से चिकित्सा के बाद करपी में ही उसकी चिकित्सा निजी चिकित्सकों से की जा रही थी। इस घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- बिजली के करंट से जख्मी युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...