भदोही, फरवरी 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग को चोरों ने निशाना बनाने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र गोपीगंज से 33/11 केवी उपकेन्द्र वाहिदा के लिए निर्माणाधीन 33 केवी लाइन के सामान तथा त्रिभुवनपुर फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर की एलटी एबी केबल चोरी का मामला सामने आया है। विभाग के अनुसार 20 मार्च 2025 को निर्माणाधीन लाइन से अर्थिंग रॉड, डिस्क इंसुलेटर तथा पोल से लगे एसीएसआर डॉग कंडक्टर चोरी हुए थे। इसके बाद सात फरवरी को ग्राम गांधी के पास नहर किनारे से लगभग एक किलोमीटर कंडक्टर तथा ग्राम भीषम्भर पट्टी में लगे सौ केवीए ट्रांसफार्मर से 95 स्क्वायर मिमी की एलटी एबी केबल चोरी कर ली गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.