बिजली के अभाव में उमापुर पंप कैनाल की आपूर्ति डेढ़ माह से बाधित
गंगापार, जून 26 -- उमापुर पंप कैनाल को पिछले डेढ़ महीने से बिजली न मिल पाने से कैनाल से जुड़े मांडा क्षेत्र के आधा दर्जन नहरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंप कैनाल के सहायक अभियंता ने मांडारोड विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति की मांग की है। सहायक अभियंता लघु डाल नहर खंड प्रथम प्रयागराज मिथिलेश कुमार सरोज ने अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव गर्ग व मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अशोक कुमार को शासकीय पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई कि मांडा के उमापुर पंप कैनाल को 13 मई के बाद से अभी तक पिछले डेढ़ महीने से बिजली नहीं दी गई, जबकि पंप कैनाल के निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से स्वतंत्र फीडर बनाया गया है, किंतु इस समय पंप कैनाल के फीडर से सुरवांदलापुर विद्युत उपकेंद्र को बिजली दी जा रही है । यह भी पढ़ें- नहरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.