बरेली, अप्रैल 19 -- आंवला। मोहल्ला गौसिया चौक में बिजली विभाग की एल्मुनियम का तार और एबी कंडक्टर केबल को चोरी करते कबाड़ खरीदने वाले युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। अवर अभियंता ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जेई मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ला गौसिया चौक में बिजली की केबल जल गई थी। लाइनमैन ने पुरानी केबल उतारकर रख दी और नई केबल डाल दी। शनिवार को लोगों ने एक युवक को पुरानी केबल चोरी करते देखा और उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम सलमान निवासी घेर करम खां बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.