धनबाद, अप्रैल 12 -- झरिया शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का केबल और तार काटने के औजार भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरा नगर धस्का पट्टी निवासी आबिद उर्फ डिल्लू और शमशेर नगर बालू बंकर निवासी मोहम्मद कासिम उर्फ ईल्लू के रूप में हुई है। झरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने कांड संख्या 73/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को धनबाद जेल भेज दिया है। छापेमारी टीम में प्रदीप कुमार लकड़ा, सूरज कुमार यादव, भीमलाल पासवान, भगत सिंह, संदीप क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.