बदायूं, मई 28 -- बदायूं। जिले में बिजली की भारी कटौती के कारण मोबाइल टावर पूरी तरह ठप हो गए, जिससे उपभोक्ताओं को दिनभर गंभीर नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ा। नेटवर्क गायब होने से कामकाजी लोगों का काम पूरी तरह प्रभावित रहा और लोग फोन कॉल करने के लिए तरसते नजर आए। जिले के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक बत्ती गुल रहने के कारण मोबाइल टावरों का बैकअप समाप्त हो गया। नतीजा यह हुआ कि मोबाइल सिग्नल पूरी तरह गायब हो गए। नेटवर्क न आने से वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों, ऑनलाइन व्यापार करने वालों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर जरूरी फोन कॉल न लग पाने के कारण लोग अपनों से संपर्क नहीं कर सके और बैंकिंग से जुड़े डिजिटल काम भी ठप पड़े रहे। बिजली न होने से प्रभावित लोग नेटवर्क की तलाश में छतों और ऊंचे स्थानों पर भटकते दिखाई द...