बिजली की समस्या पर यात्रा शुरू की
नोएडा, मई 31 -- दादरी। दादरी तहसील के आमका गांव में दा ग्रांड सिटी काॅलोनी में 12 साल से बिजली की आपूर्ति न होने से एक युवक ने पदयात्रा शुरू की है। हाथ में तिरंगा और बैनर के साथ चल रहे युवक विकास का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वह लखनऊ जाकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री से जाकर गुहार लगाएगा। युवक का कहना है कि काॅलोनी में चालीस घर हैं, जिनकी आबादी सवा दौ सौ के करीब है। आरोप है कि कुछ काॅलोनाइजर ने सुविधा का आश्वासन देकर भूखंड बेच दिए, मगर 12 साल बाद भी बिजली नहीं मिल सकी है। अधिकारियों से शिकायत भी की गई, मगर कोई कार्रवाई हुई। वहीं, बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी का अश्विनी कुमार का कहना है कि अभी कोई भी व्यक्ति मामले में नहीं मिला है। संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.