मुजफ्फरपुर, मई 12 -- कांटी। विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बैठक की। बैठक में विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि कांटी व मड़वन में हर हाल में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल करें। जर्जर तार व जरूरत के हिसाब से पोल और ट्रांसफार्मर लगवाएं। ब्रेक डाउन, ट्री कटिंग व ट्रिपिंग की समस्या को 15 दिन में दूर करें। बैठक में कांटी व मड़वन क्षेत्र के कई लोगों ने बिजली की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर अधीक्षण अभियंता पंकज राकेश, कार्यपालक अभियंता मो. साजिद हुसैन, सहायक अभियंता सत्यपाल, सभापति दिली...