बिजली की समस्या को ले जेई से मिला मुखिया संघ
धनबाद, जून 24 -- बाघमारा क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर मंगलवार का मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान से मिला। इस दौरान बिजली कटौती से हो रही परेशानी के साथ फीडर व जर्जर बिजली तार बदलने व ट्रांसफॉर्मर में कट आउट लगाने को लेकर चर्चा की गई। सहायक अभियंता ने बताया कि कांड्रा फीडर को महुदा फीडर से जोड़ने पर कांड्रा, महुदा मोड़, तेलमोच्चो, लोहपट्टी के लोगों को बिना बाधा के निरंतर बिजली मिल सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जर्जर तारों को बदलकर नीचे जाली लगाने की मांग की गई। वार्ता में मुख्य रूप से सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान, मुखिया महेश पटवारी, सूर्यकांत महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बॉबी महतो, राजेश महतो, विष्णु महतो आदि थे। यह भी पढ़ें- बिजली के तार को दुरुस्त करने की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.