बिजली की समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन
देवरिया, जून 12 -- देवरिया। बिजली समस्या को लेकर जनता समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत विश्वकर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास खंड देसही देवरिया अंतर्गत इमिलिया क्षेत्र में विद्युत वितरण की हालत खराब है। बिजली की आवाजाही से उपकरण खराब हो जा रहे हैं।वहीं हेतिमपुर बाजार में बिजली आपूर्ति नगर पंचायत होने के बाद भी खराब है। तार पुराने हो गए हैं और टूट कर गिर रहे हैं। बांस की फट्टी लगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। फ्यूजवायर, मीटर से कनेक्शन देने, तार टूटने पर उसे ठीक करने, बिल सुधार, जले ट्रांसफार्मर को बदलने के नाम पर आउट सोर्सिंग कर्मियों द्वारा धनउगाही की जा रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने और आपूर्ति की समस्या के समाधान की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.