बिजली की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन
बिजनौर, मई 29 -- नजीबाबाद। मंडावली के ग्राम भागूवाला में बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज विशाल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे कूलर फ्रिज सब शो पीस बनकर रह गये। विशाल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रोहताश सैनी के नेतृत्व में बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया गया। इनका आरोप है कि भागूवाला फीडर से जुड़े कई गांवों में कई दिनों से बिजली कटौती, कम वोल्टेज और ट्रिपिंग समस्या बनी हुई है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण और किसान आहत है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे कूलर फ्रिज सब शो पीस बनकर रह गये हैं। फीडर पर फोन नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई स्तर तक शिकायत व ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.