बिजली की समस्या किया जाए दूर
पलामू, मई 23 -- हुसैनाबाद। झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने हुसैनाबाद शहर की बिजली समस्याओं को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित जेबीवीएनएल के जीएम श्रवण कुमार से मुलाकात कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। इस दौरान उनके साथ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह ने जीएम के समक्ष हुसैनाबाद शहर के मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए बिजली पोल और तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर के कई मुख्य सड़कों पर बिजली के पोल गलत तरीके से लगे हुए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- ओवर लोड के चलते बिजली के तारों को बदलवाने की मांग उन्होंने मांग की कि जहां-जहां बिजली पोल और तारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.