श्रावस्ती, जून 18 -- गिरंट बाजार,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में लगातार गिर रहे बिजली तार व लो वोल्टेज की समस्याओं को लेकरयूथ जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष फरीद अहमद कुरैशी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत उपकेंद्र उरलहवा बंजारन पुरवा पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग को ज्ञापन देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही तिवारी गांव फीडर पर लगे जर्जर पुराने तारों को बदलाएं जाने की मांग की। फरीद अहमद कुरैशी ने बताया कि अगर बिजली में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही आम जनता के सड़कों पर उतर कर जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...