बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, मई 28 -- भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के जेई की लापरवाही और लचर कार्यशैली के खिलाफ अशोक नगर बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही संगठन द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। बुधवार को जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ जिले में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि गोविन्दपुरा को जाने वाली 33 हजार और जाफराबाद फीडर की 11 हजार वोल्ट की मेट्रो लाइन सिहोर गगनपुर में नहर के किनारे से गुजर रही हैं। इन दोनों भारी-भरकम लाइनों के बीच की दूरी बहुत कम है, जिससे ये हर समय आपस में टकराने की स्थिति में रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.