पीलीभीत, जून 26 -- बिलसंडा। नगर के मोहल्ला घस्सूगंज में बिजली समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के साथ सभासद रामकिशोर प्रजापति ने बिजली दफ्तर पहुंचकर अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपा। उपभोक्ता ने दिए ज्ञापन में बताया, वार्ड में पिछले काफी समय से ओवरलोडिंग होने पर ट्रांसफार्मर फुंक जाता हैं। रात में अघोषित कटौती की समस्या बनी रहती है । लो-वोल्टेज की समस्या से घर के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ज्ञापन में रामकिशोर प्रजापति, रामआसरे, हरीश कुमार, सुरेश , रजत कुमर, चन्द्र समेत कई लोगों के हस्ताक्षर थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...