गोपालगंज, अप्रैल 15 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। ऊर्जा विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत इस महीने प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी बिजली अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का सरल और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। यहां बिजली बिल में त्रुटि सुधार, आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्याएं और अन्य शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। शिविर में जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा, उनमें बिजली बिल सुधार, झुके पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नया बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृ...