समस्तीपुर, मार्च 9 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता व किसान बैंक एवं बिजली विभाग की सख्ती से काफी परेशान हैं। कर्ज में डूबे किसानों को एक तरफ बैंक वाले कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मी बकाया वसूली के बहाने सख्ती बरतते हुए लाइन काटकर, तार नोंचकर फेंक रहे हैं। फतेहपुर, मोतीपुर, चकहैदर, चकमधौल, मौलानाचक आदि गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए बताया कि बिजली विभाग वाले बेतहाशा बिल बढ़ाकर अब जबरन वसूली करने लगे हैं। वहीं मोतीपुर के किसान ब्रह्मदेव सिंह, ललन दास, श्याम दास, कैलाश सिंह, फतेहपुर के मनोज सिंह, दिलीप सिंह आदि ने बताया कि बिजली विभाग के साथ-साथ बैंक वाले की भी मनमानी बढ़ गई है। रोज-रोज दरवाजे पर आकर केसीसी लोन धारकों को चेतावनी देने लगे हैं। सर्टिफिकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.