मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार को दो बजे दिन में बिजली के शॉर्टसर्किट के चलते अगलगी की घटना में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र, सिंह की खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने बताया कि खेत के पास से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक शॉर्टसर्किट हुआ, जिससे निकली चिनगारी गेहूं की फसल पर गिर गई। पलक झपकते ही दो बीघा खड़ी फसल राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर लेखपाल दिनेश कुमार मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.