मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चुनार, मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव में किसान के खेत में स्थित सरपत की मड़ई में गुरुवार की रात विद्युत की शार्ट शर्किट से लगी आग में झुलसने से सात बकरों की मौत हो गई। जबकि दो बकरे गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही मड़हे में रखा आठ कुंतल मटर, 5 कुंतल गेहूं और एक टीवीएस मोटर सायकिल जल कर राख हो गया। गांव निवासी मक्खड़ यादव घर से कुछ दूरी पर बाहर खेत में सरपत की मड़ई लगा रखा है। इसी मड़ई पर मक्खड़ अपने पशुओं, जानवरों के साथ रहते हैं। मड़हे में मटर, गेहूं, चना आदि सामग्री रखा था। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन बकरियां मरी गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गई। जब तक पशु पालक व ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। आग में मड़ई के अंदर बधे सात बकर...