बिजली की लो वोल्टेज समस्या से मुराईडीह कॉलोनी वासी परेशान
धनबाद, मई 26 -- मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी के निवासी इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बिजली की लो वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में रह रहे श्रमिक परिवारों का कहना है कि पिछले कई माह से बिजली की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर मात्र 30 से 50 वोल्ट तक ही बिजली मिल रही है। इसके कारण बल्ब ढिबरी की तरह जल रहे हैं और पंखे सिर्फ हिल रहे हैं, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली रहने के बावजूद उन्हें हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बाधित की बिजली आपूर्ति चार दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। विधायक शत्रुघ्न महतो भी लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए तीन दिन पहले नेहरू क्लब में श्रमिक परिवारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.