बुलंदशहर, मई 9 -- पावर कॉरपोरेशन द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर परिवर्तन अभियान के बीच दो मीटरों में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। विभागीय लैब में जांच के दौरान दो मीटरों की कार्यप्रणाली संदिग्ध मिली है। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है, लेकिन बार-बार सूचना के बावजूद उपभोक्ता लैब नहीं पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर के सरायधारी में मदीना और फर्राशान मोहल्ले में जांच मे फराजाना की जांच में यह मामला सामने आया है। यहां मदीना और फरजाना के नाम से बिजली के कनेक्शन संचालित हैं। स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया के दौरान जब पुराने मीटरों को निकालकर विभागीय लैब भेजा गया, तो वहां प्रारंभिक जांच में वे संदिग्ध पाए गए। अंदेशा है कि मीटरों को बदला गया है या किसी प्रकार की छेड़छाड़ हो सकती है। मीटरों की विस्तार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.