हाथरस, मई 21 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में ट्रांसफॉर्मर फुंकने और केबल में आग लगने के बाद खड़ा हुआ बिजली संकट 24 घंटे बाद दूर हो सका। बिजली गुल रहने की वजह से बुधवार को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित रहीं। सबसे ज्यादा एक्स-रे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेवा पर असर रहा। बीच-बीच में बिजली गुल रहने की वजह से मरीज और तीमारदार भी काफी परेशान रहे। हालांकि, बीच-बीच में जनरेटर चलाकर मरीजों के कार्यों को कराया गया। मंगलवार की दोपहर को बागला जिला अस्पताल में लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर और केबल में शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से अस्पताल की विद्यु...