बेगुसराय, जून 19 -- बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की समस्या से उपभोक्ता परेशान बने हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, लो वोल्टेज तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली बार-बार गायब हो जा रही है। बिजली की लुका छिपी से लोगों के समक्ष परेशानी बनी है। यह स्थिति लगातार बनी है। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट को लेकर परेशानी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...