बिजली की लाइन में फॉल्ट आने पर घंटों सप्लाई रही ठप
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। बिजली की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर मंगलवार को कठघरिया बिजलीघर तीन घंटे तक ठप रहा। वहीं लाइन में पेड़ की टहनी टकराने से तेरह बीघा बिजलीघर से दो घंटे आपूर्ति बंद हो गई। इस दौरान पेयजल के ट्यूबवेल नहीं चलने से पानी का भी संकट बना रहा। ऊर्जा निगम की लाइनें लोगों की परेशानी का कारण बन गई हैं। मंगलवार सुबह सात बजे कमलुवागांजा पावर हाउस से कठघरिया बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके साथ बिजलीघर की सप्लाई बंद हो गई। लाइन की जांच के बाद लगभग दस बजे लाइन का फॉल्ट ठीक किया जा सका। यह भी पढ़ें- 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.